Please wait

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल

निचली अदालत के मोदी सरनेम मानहानि मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद उन्हें सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा था।

07 Aug 2023

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा को सुप्रीम कोर्ट से निलंबित किए जाने के बाद आज उनकी लोकसभा सदस्यता को बहाल कर दिया गया।

निचली अदालत के मोदी सरनेम मानहानि मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद उन्हें सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा था।

सुप्रीम कोर्ट ने चार अगस्त को उनकी दो साल की सजा को निलंबित कर दिया था। लोकसभा सचिवालय ने आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संबंध में उनकी सदस्यता बहाल करने की घोषणा की। राहुल गांधी को मार्च में अपनी सदस्यता खोनी पड़ी थी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News